श्याम परिवार ने बहनों को चलाई फ्री बस सेवा
बिल्सी। रक्षा बंधन पर्व के शुभ अवसर मार्गो पर चलने निजी बसों एवं डग्गामार वाहनों में यात्रा के दौरान होने वाली समस्याओं को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को नगर के श्री श्याम परिवार ने बहनों के लिए बदायूं-बिल्सी और बिसौली-कछला के मध्य एक बसों का संचालन किया। जिसका कोतवाली मोड़ पर कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने नारियल फोड़ कर एवं फीता काटकर इस बस का शुभांरभ किया। बताते है कि इस बस के संचालन से क्षेत्र की महिलाओं को काफी राहत मिली। उन्हे बदायूं और बिल्सी, कछला, बिसौली के मध्य सुगमता के साथ यात्रा करने का मौका मिला। क्षेत्र के लोगों ने इस बस के संचालन की काफी सराहना की है। इस मौके पर श्याम परिवार के सदस्य विकास बाबू वाष्र्णेय, अंशुल बाबू वाष्र्णेय, सौ्रभ वाष्र्णेय, उज्ज्वल वाष्र्णेय, उमेश चंद्र, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


