
बिल्सी में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व
बिल्सी। भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक त्यौहार रक्षाबंधन का पर्व शुक्रवार को नगर समेत क्षेत्र में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर रेशम से बनी राखी को बांधा। साथ भगवान से अपने भाईयों की तरक्की के लिए प्रार्थना की। वहीं भाईयों ने अपनी बहन को राखी के बदले उपहार देते हुए उनकी रक्षा का संकल्प भी लिया। पूर्व चैयरमेन अनुज वाष्र्णेय ने किन्नर से और चौधरी फैजान राइन ने हिन्दू बहनों से राखी बंधवा कर भाईचारे की नई मिसाल पेश कर समाज को एक साथ रहने का संदेश दिया। इधर, तहसील क्षेत्र के गांव बांस बरोलिया स्थित वृध्दाश्रम पर भी रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। यहां संचालक वेद व्यास शर्मा ने आश्रम में रह रही बुजुर्ग महिलाओं से राखी को बंधवाया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


