1:17 am Saturday , 29 August 2026
BREAKING NEWS

प्रभात सिंह ने ड्यूटी के साथ निभाया भाई का फर्ज

प्रभात सिंह ने ड्यूटी के साथ निभाया भाई का फर्ज
बिल्सी। भाई-बहन के स्नेह का पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन पर एक अटूट तस्वीर देखने को मिली। मुरादाबाद के पीतल नगरी डिपो में तैनात परिचालक प्रभात कुमार सिंह ड्यूटी अपना फर्ज निभा रहे थे। लेकिन वहीं दूसरी तरफ उनकी बहन ने भाई बहन के रिश्ते के धर्म को निभाते हुए नगर के अंबियापुर के सम्राट अशोक चौक पर पहुंच कर रास्ते में ही रक्षाबंधन का पर्व मनाया। बताते है कि रक्षाबंधन के त्योहार पर यात्रियों की भारी भीड़ के चलते उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के चालक और परिचालकों के अवकाश को स्थगित कर दिया गया है। जिसकी वजह से ड्यूटी पर तमाम चालक और परिचालक अपनी बहन से राखी बंधवाने के लिए घर नहीं जा सके। रोडवेज बस परिचालक प्रभात सिंह ने बताया कि ड्यूटी से छुट्टी नहीं मिल पा रही है। सवारियां ज्यादा निकल रही हैं, ऐसे में वह अपनी बहन के घर नहीं जा पा रहे थे और इसी वजह से बहन को रास्ते में ही बुला लिया। प्रभात सिंह ने बताया कि कभी-कभी रिश्तों के फर्ज के साथ-साथ डयूटी को भी करना पड़ता है। ऐसा उन्होंने कर दिखाया है। अपनी बहन पूनम चौहान निवासी बिल्सी को अंबियापुर चौराहा पर बुलाकर अपने हाथों पर राखी बंधवाकर एक भाई के फर्ज को निभाया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस