6:41 pm Friday , 28 August 2026
BREAKING NEWS

सहसवान पुलिस ने मोबाइल झपटमारी का किया सफल अनावरण, दो आरोपी गिरफ्तार

सहसवान। थाना सहसवान पुलिस ने मोबाइल झपटमारी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से झपटमारी किया गया वीवो V40 मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल संख्या UP24BP7149 बरामद की है।

जानकारी के अनुसार, 26 अगस्त 2026 को कस्बा सहसवान के शहबाजपुर बिजली घर के सामने मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात युवकों ने अनुज पुत्र सीताराम, निवासी मोहल्ला शहबाजपुर, थाना सहसवान के हाथ से वीवो मोबाइल फोन झपट लिया था। पीड़ित की तहरीर पर थाना सहसवान में मु0अ0सं0 433/26, धारा 304(2) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

घटना के शीघ्र खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देश पर अभियान चलाया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सहसवान के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सहसवान एवं पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 28 अगस्त 2026 को मुखबिर की सूचना पर कछला रोड स्थित गैस एजेंसी के पास से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से झपटमारी किया गया वीवो V40 मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर दोनों अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस