सहसवान-कछला मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवक घायल
जरीफनगर (सहसवान) थाना सहसवान क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक सड़क हादसा हो गया। कछला-सहसवान मार्ग पर ग्राम जौनेरा के पास मोड़ पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें दोनों चालक घायल हो गए।
घटना आज शुक्रवार की दोपहर लगभग 1:00 बजे की है।
एक मोटरसाइकिल संख्या UP 24 BN 6182 पर सवार विकास उर्फ विक्की पुत्र जयराम प्रजापति, निवासी ग्राम खेड़ा माजरा हुसैनपुर, थाना उझानी कछला की ओर से सहसवान की तरफ आ रहा था।
वहीं दूसरी मोटरसाइकिल संख्या UP 24 AS 5618 पर सवार टोनी पुत्र मथुरा प्रसाद कश्यप, निवासी मोहल्ला शहवाजपुर, सहसवान से कछला की ओर जा रहा था।
बताया जा रहा है कि ग्राम जौनेरा के पास मोड़ पर पहुंचते ही दोनों बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसकी सूचना राहगीरों ने कोतवाली पुलिस को दी घटना स्तर पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान भेजा टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


