5:10 pm Friday , 28 August 2026
BREAKING NEWS

सहसवान में धूमधाम से मना रक्षाबंधन, बहनों ने बांधी भाइयों की कलाई पर स्नेह की डोर

सहसवान में धूमधाम से मना रक्षाबंधन, बहनों ने बांधी भाइयों की कलाई पर स्नेह की डोर

जरीफनगर/सहसवान आज पूरे देश के साथ-साथ सहसबान क्षेत्र में भी रक्षाबंधन का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास के प्रतीक इस त्यौहार को लेकर सुबह से ही घर-घर में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

आज धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन का त्यौहार, बहनों ने भाई की कलाई पर राखी को बांधकर उनकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। बहनों ने रोली, चावल, दीप और मिठाई से सजी थाली के साथ भाइयों की आरती उतारी और माथे पर तिलक लगाया। वहीं भाइयों ने भी अपनी बहनों को रक्षा का वचन देते हुए उपहार और नेग भेंट कर उनका मुंह मीठा कराया।

त्यौहार को लेकर बाजारों में भी जबरदस्त रौनक रही। सुबह से ही राखी, मिठाई और गिफ्ट की दुकानों पर भारी भीड़ उमड़ी रही। बहनों ने अपने भाइयों के लिए रंग-बिरंगी और डिजाइनर राखियां खरीदीं।

जो बहनें नौकरी या अन्य कारणों से अपने भाइयों से दूर थीं, उन्होंने डाक, कूरियर और वीडियो कॉल के माध्यम से अपने भाइयों को राखी बांधकर अपनी भावनाओं का इजहार किया।

वहीं क्षेत्र के कई सामाजिक संगठनों और स्कूलों में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। कई जगह बहनों ने देश की रक्षा में तैनात जवानों, पुलिसकर्मियों और वृक्षों को राखी बांधकर सामाजिक एकता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस