5:11 pm Friday , 28 August 2026
BREAKING NEWS

बिसौली। रक्षाबंधन ने संदेश दिया की दूरी चाहे कितनी हो, भाई बहन के रिश्तों में प्रेम और विश्वास की डोर मजबूत रहती

बिसौली। रक्षाबंधन को लेकर सुबह से ही घरों में उत्साह का माहौल रहा। बहनों ने सज-संवरकर पूजा की थाली तैयार की। इसके बाद भाइयों को तिलक लगाया, आरती उतारी और उनकी कलाई पर राखी बांधी। राखी बांधने के बाद बहनों ने भाइयों का मुंह मीठा कराया। भाइयों ने भी बहनों को उपहार, कपड़े और नगदी देकर अपना स्नेह जताया।

रक्षाबंधन ने एक बार फिर यह संदेश दिया की दूरी चाहे कितनी भी हो, भाई बहन के रिश्तों में प्रेम और विश्वास की डोर हमेशा मजबूत रहती है।

विज्ञापन एक्सप्रेस