बिसौली। रक्षाबंधन का पर्व नगर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और उनकी दीर्घायु की कामना की। भाइयों ने बहनों की रक्षा का संकल्प लिया। घरों में पूजा अर्चना और विशेष पकवानों का प्रबंध किया गया।