बिसौली। भाई बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का पावन पर्व रक्षाबंधन डाक्टर गुंजन गुप्ता परिवार में बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह और भावपूर्ण वातावरण में मनाया गया।
बहनों ने भाइयों की कलाई पर प्रेम और स्नेह की राखी बांधी तथा तिलक लगाकर मिठाई खिलाई। वहीं भाइयों ने भी अपनी बहनों को उपहार देकर उनके प्रति अपने प्रेम एवं सम्मान को व्यक्त किया। परिवार में रक्षाबंधन को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


