5:10 pm Friday , 28 August 2026
BREAKING NEWS

बिसौली में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व, भाइयों की कलाई पर सजी राखी

बिसौली। नगर में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का पर्व रक्षाबंधन बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर के युवा उद्योगपति चितरंजन गुप्ता के परिवार में भी रक्षाबंधन पर्व उत्साहपूर्वक मनाया गया।

पर्व के दौरान बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर रेशम की डोर बांधकर उनकी दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना की। राखी बंधवाने के बाद भाइयों ने अपनी बहनों को उपहार देकर उनके प्रति स्नेह और प्रेम व्यक्त किया।

इस मौके पर चितरंजन गुप्ता ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के रिश्ते की मिठास, प्रेम और अपनत्व को और मजबूत करने वाला पर्व है। यह त्योहार परिवार में आपसी प्रेम और सौहार्द का संदेश देता है।

विज्ञापन एक्सप्रेस