2:57 pm Friday , 28 August 2026
BREAKING NEWS

बाबा साहब डॉ. अंबेडकर के सम्मान में कांग्रेस का उपवास, जिलाध्यक्ष अजीत यादव धरने पर बैठे

बदायूं। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के सम्मान में कांग्रेस का आंदोलन जारी है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव के मुताबिक, कल दोपहर से जारी हाउस अरेस्ट और नजरबंदी के बाद आखिरकार उन्हें डॉ. अंबेडकर पार्क में उपवास पर बैठने की अनुमति दी गई।

अजीत यादव ने आरोप लगाया कि राजा की सीकरी गांव में बाबा साहब डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा हटाए जाने के विरोध में कांग्रेस लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रतिमा दोबारा ससम्मान स्थापित होने, ग्राम समाज की संबंधित भूमि को अंबेडकर पार्क घोषित किए जाने और जाटव समाज के लोगों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेकर जेल में बंद लोगों की रिहाई तक कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि बाबा साहब के सम्मान और सामाजिक न्याय के मुद्दे को लेकर उनका उपवास जारी रहेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से शांतिपूर्ण तरीके से संघर्ष जारी रखने की अपील की।

विज्ञापन एक्सप्रेस