2:57 pm Friday , 28 August 2026
BREAKING NEWS

बदायूं में रक्षाबंधन – बहनों ने जेल पहुंचकर कैदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

बदायूं में रक्षाबंधन पर भावुक हुआ माहौल, बहनों ने जेल पहुंचकर कैदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

बदायूं। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जिला कारागार बदायूं में भावुक माहौल देखने को मिला। अपने कैदी भाइयों को राखी बांधने के लिए बड़ी संख्या में बहनें जेल पहुंचीं। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की।

रक्षाबंधन को लेकर जिला कारागार प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम किए गए। जेल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई और मुलाकात के दौरान निर्धारित नियमों का पालन कराया गया। लंबे समय बाद बहनों से मिलकर कई कैदी भाई भावुक नजर आए। वहीं बहनों ने भी भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर अपने स्नेह का इजहार किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस