2:57 pm Friday , 28 August 2026
BREAKING NEWS

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, नहीं हो सकी शिनाख्त

सिलहरी से पीएस पटेल की रिपोर्ट

कादरचौक। थाना कादरचौक क्षेत्र में निजामपुर के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मृतक की पहचान कराने के प्रयास में जुटी है। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार बताया जा रहा है।

विज्ञापन एक्सप्रेस