2:57 pm Friday , 28 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी- तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, गंभीर घायल

उझानी। राखी बांधने जा रहे बाइक सवार पति-पत्नी को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और घायलों को उपचार के लिए उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया।

सीएचसी में चिकित्सकों ने घायल पति-पत्नी का प्राथमिक उपचार किया। दोनों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। हादसे के बाद परिजनों में भी चिंता का माहौल है।

विज्ञापन एक्सप्रेस