बिल्सी में घर के अंदर घुसा विषखोपड़ा, CCTV में कैद हुई तस्वीरें; परिवार में मचा हड़कंप
बिल्सी। मोहल्ला नंबर चार में गुरुवार को नगर पालिका लिपिक निशांत वार्ष्णेय के घर में जहरीला जीव विषखोपड़ा दिखाई देने से हड़कंप मच गया। घर के अंदर रेंगते हुए विषखोपड़े की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं। फुटेज देखने के बाद परिवार के लोगों के होश उड़ गए।
सीसीटीवी फुटेज में विषखोपड़ा घर के अंदर रेंगता हुआ साफ नजर आ रहा है। कुछ देर बाद वह अचानक गायब हो गया। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने घर के कोने-कोने में उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। जहरीले जीव के अचानक ओझल होने से परिवार में डर का माहौल बना हुआ है।
नगर पालिका लिपिक निशांत वार्ष्णेय ने बताया कि घर में विषखोपड़ा दिखाई देने के बाद से परिवार के सभी सदस्य सतर्क हैं। आशंका है कि वह घर में ही किसी सुरक्षित स्थान पर छिपा हो सकता है, जिसके चलते लगातार उसकी तलाश की जा रही है।
परिवार को जब घर में जहरीला जीव दिखाई देने की जानकारी हुई तो उन्होंने सीसीटीवी फुटेज खंगाली। फुटेज में विषखोपड़ा घर के अंदर रेंगता हुआ स्पष्ट दिखाई दिया। फुटेज सामने आने के बाद परिवार के लोग और अधिक सावधानी बरत रहे हैं।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


