7:59 pm Thursday , 27 August 2026
BREAKING NEWS

बिसौली। नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक

बिसौली। नगर पालिका सभागार में बृहस्पतिवार को नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। श्री ने कहा कि नगर का विकास और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना बोर्ड की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक में मुख्य रूप से नालियों की नियमित सफाई, कूड़ा उठान और सफाई कर्मचारियों की कार्यशैली की समीक्षा की गई। सफाई के अलावा सड़कों के निर्माण, पथ प्रकाश एवं पेयजल आपूर्ति से जुड़े मुद्दों पर भी विचार विमर्श किया गया। इसके साथ ही नगर के विकास कार्यों पर भी महत्वपूर्ण चर्चा हुई। पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद ने कहा कि सभी सभासदों के सहयोग से नगर की समस्याओं का समाधान करने और विकास कार्यों को गति देने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा। बैठक में एक सभासद को छोड़कर बाकी सभी सभासद उपस्थित रहे। अंत में ईओ रवि यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान पालिका के प्रधान लिपिक मशकूर खान, लिपिक राजीव कुमार, जितेंद्र कुमार, पालिका सभासद सरिता पाठक, नसरीन बेगम, गंगा देवी, शहनाज, प्रगति, ज्योति कुशवाह, कृष्णा देवी, नरगिस, अभीक्ष पाठक, दीपक पाठक, जितेंद्र कुमार, बाबू, अमरपाल प्रजापति, राजेंद्र दिवाकर, शिव शंकर रस्तोगी सौरभ कुमार कमल खान तरुण कुमार शर्मा, रईस, नीरज रस्तोगी, रूपकिशोर, महेश शाक्य, गोपाल वार्ष्णेय, नवनीत शर्मा मंगतराम आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस