7:58 pm Thursday , 27 August 2026
BREAKING NEWS

बिसौली। एस.डी.बी. पब्लिक स्कूल में राखी बनाओ प्रतियोगिता

बिसौली। एस.डी.बी. पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर छात्र-छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा को मंच देने के लिए राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने रंग-बिरंगी राखियां बनाकर अपनी कल्पनाशीलता का शानदार प्रदर्शन किया।
बृहस्पतिवार को आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और कला-कौशल का सुंदर प्रदर्शन करते हुए आकर्षक एवं रंग-बिरंगी राखियाँ तैयार कीं। प्रतियोगिता में काव्य बसु, साक्षी, अक्षिता, नव्या, एंजेल, अनन्या, सूर्यांश, आयुष, अरनव, रुद्रांश, दिव्यांश अग्रवाल, दीपांशु, दक्ष, राधिका, इंदु, काव्या, कनक, राफिया, दीक्षा, अंशिका सिंह, सपना, रौनक, आस्था गौर, सृष्टि, तनु, सृष्टि, देव, अतिक्ष, साहिल, रुद्राक्ष सहित अन्य बच्चो ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय के प्रबंधक अखिलेश वार्ष्णेय एवं प्रधानाचार्या मीनू बत्रा ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियाँ बच्चों की रचनात्मक क्षमता, आत्मविश्वास तथा भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देती हैं। प्रतियोगिता को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिकाएं गुंजन वार्ष्णेय, काव्या शंखधार, शालिनी मिश्रा एवं प्रीति पाल का विशेष सहयोग रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस