8:07 pm Thursday , 27 August 2026
BREAKING NEWS

बदायूं – महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रक्षाबंधन

आज दिनांक 27/08/26 को महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल बदायूं में रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर ‘सुंदर राखी बनाओ प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया। जिसमें बालवाटिका प्रथम से कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। जिसमें बच्चों ने इस पर्व के महत्व को जाना और एक से बढ़कर एक सुन्दर राखी बनाई। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की सांस्कृतिक गतिविधि प्रभारी मंजू सक्सेना के निर्देशन में हुआ। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. ज्ञानेन्द्र कुमार जी ने बच्चों को राखी के त्योहार के बारे में बताया एवं उसके महत्व से अवगत कराया। अंत में प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। इस मौके पर समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
विद्यालय मीडिया प्रभारी राजीव सिंह चौहान एवं श्वेता सैनी l

विज्ञापन एक्सप्रेस