।
बदांयू 27 अगस्त।
कादरचौक थाना क्षेत्र के चौड़ेरा गांव में गुरुवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। शीशम के पेड़ की टहनियां काटते समय 11 हजार वोल्ट की एचटी लाइन की चपेट में आने से 45 वर्षीय किसान नरेश की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
ग्रामीणों के अनुसार, नरेश खेती-किसानी करते थे। उनके खेत और घर के पास से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन शीशम के पेड़ की टहनियों से छू रही थी। गुरुवार सुबह नरेश टहनियों को छांटने के लिए पेड़ पर चढ़े थे। इसी दौरान अचानक लाइन में चालू हुए करंट की चपेट में आने से वह पेड़ पर ही अचेत हो गए।
सूचना मिलते ही कादरचौक थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल बिजली विभाग के लाइनमैन से संपर्क कर विद्युत आपूर्ति ठप कराई। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से शव को पेड़ से नीचे उतारा गया।
बताया जा रहा है कि नरेश के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


