बिसौली, बदायूँ। दमयन्ती राज आनन्द राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बिसौली में आज दिनांक 27 अगस्त 2026 को महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. डॉ. सपना भारती के कुशल निर्देशन में दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में “सशक्त नारी तथा समृद्ध भारत” विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
वहीं क्रीड़ा विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण महाविद्यालय के सेमिनार कक्ष में किया गया। इसके पूर्व राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचन्द जी के जीवन पर विचार गोष्ठी एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ।
विचार गोष्ठी का संचालन महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. पारुल रस्तोगी ने किया, जबकि राष्ट्रीय खेल दिवस कार्यक्रम का संचालन क्रीड़ा प्रभारी डॉ. मंजूषा द्वारा किया गया।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अनिता शाक्य ने प्रथम, सेजल शर्मा ने द्वितीय तथा शिवानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के कनिष्ठ सहायक श्री सुमित कुमार सहित समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


