बदायूं
सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश, दातागंज में विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ ने किया विचार संगोष्ठी का आयोजन
केशव गुप्ता
दातागंज। दातागंज विधानसभा क्षेत्र में विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया के नेतृत्व में सामाजिक समरसता एवं विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रबुद्धजनों, पंचायत प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता कर सामाजिक एकता और राष्ट्र निर्माण के विषय पर विचार साझा किए।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। वक्ताओं ने समाज में आपसी भाईचारा, समरसता और सनातन संस्कृति के संरक्षण के साथ राष्ट्र की प्रगति में प्रत्येक वर्ग की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ ने कहा कि समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलना और सभी के विकास के लिए कार्य करना ही मजबूत एवं समृद्ध राष्ट्र की आधारशिला है।
विपिन गुप्ता के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा विधानसभा संयोजक विजय कुमार सिंह ‘पालू भईया’, ब्लॉक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह ‘अंकित भईया’, तेज गिरी, शिशुपाल गोस्वामी, मलखान गोस्वामी, रामपाल गोस्वामी, महंत जगदीश गिरी, श्यामपाल, कमल, जगदीश, गजानन्द गोस्वामी सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।




bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


