4:54 pm Thursday , 27 August 2026
BREAKING NEWS

श्री गुरु नानक जूनियर हाई स्कूल में रक्षाबंधन का त्यौहार धूमधाम से मनाया

पंजाबी चौक स्थित श्री गुरु नानक जूनियर हाई स्कूल में रक्षाबंधन का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया । इस पुनीत अवसर पर कक्षा P.G से 3rd तक तक की छात्राओं ने छात्रों के राखी बांधी और छात्रों ने भी उपहार स्वरूप उनको चॉकलेट भेंट की। इस अवसर पर राखी मेकिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया । जिसमें कक्षा 4th से कक्षा 8th तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया । जिसमें कक्षा 4th से प्रथम स्थान पर वानी साहू द्वितीय स्थान पर अन्वी तथा तृतीय स्थान पर अनाया रहीं । कक्षा 5th से प्रथम स्थान पर वैष्णवी द्वितीय स्थान पर सौम्या यादव तथा तृतीय स्थान पर परी प्रजापति रहीं । कक्षा 6 से प्रथम स्थान पर वंश साहू द्वितीय स्थान पर दिति वर्मा तथा तृतीय स्थान पर नित्या रहीं । कक्षा 7th से प्रथम स्थान पर राशि देवल द्वितीय स्थान पर अवनी शर्मा तथा तृतीय पर अनमोल दिवाकर रहे । कक्षा 8th से प्रथम स्थान पर आराध्या श्रीवास्तव द्वितीय स्थान पर शिवा जी तथा तृतीय स्थान पर हर्ष गुप्ता रहे । इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती नीलम अग्रवाल ने बच्चों को रक्षाबंधन के पर्व के बारे में बताया व शुभकामनाएं दी ।
इस अवसर पर समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस