4:55 pm Thursday , 27 August 2026
BREAKING NEWS

राष्ट्रीय खेल दिवस से पूर्व प्रधानमंत्री युवा संवाद कार्यक्रम सम्पन्न


27 अगस्त 2026 बदायूँ — आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय, बदायूँ में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं माय भारत के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय खेल दिवस से पूर्व युवा संवाद कार्यक्रम बड़े उत्साह और गरिमा के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय की प्राचार्या लेफ्टिनेंट डॉ. श्रद्धा गुप्ता ने किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन डॉ. राकेश कुमार जायसवाल ने किया।
कार्यक्रम में भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के युवा संवाद कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया। प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से खेल पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने, 2036 ओलंपिक के लिए प्रतिभा विकास, युवा नेतृत्व तथा नशामुक्त युवा बनाने जैसे विषयों पर चर्चा की और खेल के माध्यम से युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का आह्वान किया। महाविद्यालय की बड़ी स्क्रीन पर प्रसारण का व्यापक रूप से अवलोकन किया गया जिसमें शिक्षक एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
प्राचार्या डॉ. श्रद्धा गुप्ता ने राष्ट्रीय खेल दिवस के महत्व एवं महान खिलाडी मेजर ध्यानचंद के योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि खेलों से अनुशासन, शारीरिक स्वास्थ्य एवं राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित होती है और छात्र/छात्राओं विशेषकर युवतियों से आग्रह किया कि वे खेलों को जीवन का अभिन्न अंग बनाएं तथा स्वस्थ भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएँ।
कार्यक्रम में खेलो इंडिया अभियान तथा उत्तर प्रदेश शासन द्वारा खेलों के क्षेत्र में उठाए जा रहे कदमों का भी उल्लेख किया गया। माय भारत की ओर से चयनित वक्ता शगुन शर्मा ने छात्रों को खेलों के प्रति जागरूक होने तथा नियमित शारीरिक गतिविधियाँ अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंतर्गत माय भारत के जिला युवा अधिकारी आदित्य सिंह एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला रोजगार अधिकारी राकेश कुमार जायसवाल के निर्देशन में छात्र-छात्राओं को सम्‍मानित भी किया गया — जिनमें जोया अंसारी, पवी मिश्रा, सृष्टि कश्यप, शिवम भारती, स्नेहा पांडेय शामिल हैं।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रमुख शिक्षकगण डॉ. सतीश सिंह यादव, डॉ. संजीव राठौर, डॉ. ज्योति बिश्नोई, डॉ. सचिन कुमार के साथ-साथ रविन्द्र सिंह यादव, माणिक्य मौर्य, पवन कुमार, मंजू मौर्य, जुबैर वेग इत्यादि उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस