इस्लामनगर। सिठोली रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चलती बाइक में अचानक भीषण आग लग गई। बाइक से आग की लपटें उठती देख चालक ने तत्काल बाइक से कूदकर अपनी जान बचाई।
देखते ही देखते आग ने पूरी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया और बाइक धू-धूकर जलकर खाक हो गई। मौके पर मौजूद राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि हादसे में बाइक चालक बाल-बाल बच गया और कोई जनहानि नहीं हुई।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि मामला इस्लामनगर थाना क्षेत्र में सिठोली के पास सिठोली रोड का है। बाइक में आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


