इस्लामनगर। इस्लामनगर ब्लॉक क्षेत्र के गांव जगत पिपरी में गंदगी और जलभराव की समस्या से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव की गलियों में जगह-जगह कीचड़ और पानी जमा होने से लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि जलभराव और गंदगी की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। बारिश के बाद स्थिति और भी खराब हो गई है। कीचड़ भरी गलियों से निकलना ग्रामीणों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। इससे संक्रमण और बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है।
ग्रामीणों का आरोप है कि समस्या को लेकर ग्राम प्रधान से लेकर ब्लॉक और तहसील स्तर के अधिकारियों तक शिकायत की जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से गांव का निरीक्षण कर जलभराव की समस्या दूर कराने और साफ-सफाई की व्यवस्था कराने की मांग की है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


