10:51 am Thursday , 27 August 2026
BREAKING NEWS

शिव देवी सरस्वती शिशु मन्दिर में दो दिवसीय प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिताएं सम्पन्न

■ शिव देवी सरस्वती शिशु मन्दिर में दो दिवसीय प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिताएं सम्पन्न।

■ खो-खो में अवागढ़ (एटा) ने दोनों वर्गों में जीता स्वर्ण पदक

बदायूँ। शिव देवी सरस्वती शिशु मन्दिर, सिविल लाइन्स, बदायूँ में शिशु शिक्षा समिति, ब्रज प्रदेश के तत्वावधान में आयोजित बाल वर्ग (जूनियर कक्षाओं) की दो दिवसीय प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिताएं उत्साह एवं खेल भावना के साथ सम्पन्न हुईं। प्रतियोगिता में ब्रज प्रदेश के सभी छह संकुलों से लगभग 200 भैया-बहिनों ने प्रतिभाग किया। खो-खो, कुश्ती, बैडमिंटन एवं शतरंज की विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विजेता एवं उपविजेता दलों के प्रतिभागियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह का शुभारम्भ प्रदेश निरीक्षक हरवीर सिंह चाहर, जिला समन्वयक आगरा राजहंस शर्मा, जिला समन्वयक अलीगढ़ सुनील कुमार सिंह, प्रांतीय खेलकूद प्रमुख रजनीश दुबे, विद्यालय के सह-व्यवस्थापक नवनीत प्रताप सिंह, प्रबंध समिति सदस्य राजीव नारायण रायजादा, वरिष्ठ सदस्य राधा रमण गुप्ता एवं प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन कर किया। प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने अतिथियों का परिचय कराते हुए पटका ओढ़ाकर स्वागत एवं सम्मान किया। विद्यालय के भैया-बहिनों ने स्वागत गान एवं रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।
प्रांतीय खेलकूद प्रमुख रजनीश दुबे ने कहा कि खेलों से बालकों में अनुशासन, एकता, साहस और पराक्रम की भावना विकसित होती है। शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए खेलों का विशेष महत्व है।
दूसरे दिन प्रातः से ही विभिन्न प्रतियोगिताएं प्रारम्भ हुईं। प्रतिभागियों ने रोमांचक मुकाबलों में खेल कौशल एवं उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय दिया। प्रतियोगिताओं को निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने में निर्णायक मंडल के महेश चंद्र, रुकुम पाल, सत्यपाल, परशुराम, सतीश चंद्र, आयुष एवं बहिन प्रार्थना सहित अन्य निर्णायकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

प्रतियोगिताओं के प्रमुख परिणाम निम्नवत् रहें –
खो-खो प्रतियोगिता में बहिनों के वर्ग में अवागढ़ (एटा) प्रथम तथा बरेली द्वितीय स्थान पर रहा। वहीं भैयाओं के वर्ग में भी अवागढ़ (एटा) ने प्रथम तथा सदर, मथुरा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
बहिनों की कुश्ती के विभिन्न भार वर्गों में प्रीति (आगरा), मधु (शाहजहांपुर), शिवानी (शाहजहांपुर), हेमा कुमारी (आगरा), मीनाक्षी (शाहजहांपुर) एवं अवज्ञा बंसल (शाहजहांपुर) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मानवी (बरेली), सृष्टि शर्मा (आगरा), दृष्टि मिश्रा (बरेली), लवी (बरेली) एवं वंदना लोधी (आगरा) द्वितीय स्थान पर रहीं।
भैयाओं की कुश्ती में अभयदेव श्रीवास्तव (शाहजहांपुर), अंश कुमार (एटा), प्रिंस (आगरा), कपिल (आगरा), अंश (एटा), गिरीश गोविंद (एटा), राहुल कुमार (आगरा) एवं जयदीप (कासगंज) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं उमंग (मथुरा), प्रिंस (मथुरा), नितिन (एटा), लवकुश (एटा), अंकित (शाहजहांपुर), स्वरित दीक्षित (शाहजहांपुर), प्रताप गुर्जर (मथुरा) एवं शिवांकित शर्मा (बरेली) द्वितीय स्थान पर रहे।
शतरंज के बाल वर्ग में भैयाओं की प्रतियोगिता में मथुरा प्रथम एवं बरेली द्वितीय तथा बहिनों की प्रतियोगिता में बरेली प्रथम एवं शाहजहांपुर द्वितीय स्थान पर रहा।
समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का शुभारम्भ व्यवस्थापक वीरेंद्र पाल झा, प्रदेश निरीक्षक हरवीर सिंह चाहर, जिला समन्वयक एवं खेल पर्यवेक्षक सुनील कुमार सिंह, जिला समन्वयक एवं खेल प्रभारी राजहंस शर्मा, सह-व्यवस्थापक नवनीत प्रताप सिंह एवं विद्या मन्दिर के प्रधानाचार्य वेदरत्न शर्मा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जिला समन्वयक राजहंस शर्मा ने विजेता एवं उपविजेता दलों की घोषणा करते हुए प्रतिभागियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे आगामी क्षेत्रीय प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर ब्रज प्रदेश का नाम गौरवान्वित करें।
कार्यक्रम का संचालन संजय, शाहजहांपुर के प्रधानाचार्य एवं उद्घोषक दया शंकर शर्मा ने किया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में विद्यालय मीडिया प्रभारी लालाराम वर्मा, आचार्य कौशल किशोर पाठक, भोलेनाथ पाठक, निरंजन सिंह, नरेश पाल सिंह, सुबोध मिश्रा, राजीव कुमार सिंह, देवेंद्र कुमार, अनुराग मिश्रा, राहुल शर्मा, राकेश मिश्रा, अविलेश यादव, रूपेंद्र सिंह, प्रियंका सिंह, ज्योत्सना सिंह, कुमारी आयुषी, रिया राजपूत, पूजा शर्मा, कंचन गुप्ता, अंचल पाठक एवं सुमन शर्मा सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस