बरेली। सरस्वती शिशु मंदिर, नैनीताल मार्ग, बरेली में रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास एवं भारतीय संस्कृति की गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं वंदना के साथ हुआ। विद्यालय की बहनों ने भाइयों को विधिवत तिलक लगाकर उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा तथा उनके सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव कुमार पाण्डेय एवं आचार्यों ने रक्षाबंधन पर्व के सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति में निहित स्नेह, कर्तव्य, विश्वास और पारिवारिक मूल्यों का प्रतीक है। रक्षा सूत्र हमें अपने परिवार, समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह एवं उल्लास का वातावरण रहा। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को पर्व की शुभकामनाएं देते हुए भारतीय परंपराओं और संस्कारों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर रामकिशोर श्रीवास्तव अलका नवीन राजेश कुमार शर्मा सहित पूरा आचार्य परिवार उपस्थित रहा।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


