बिल्सी में हर्षोल्लास से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी
बिल्सी। नगर में बुधवार को जश्ने ईद-मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने हिस्सा लिया। जुलूस का शुभारंभ सुबह करीब 10 बजे कोठी वाली मस्जिद से हुआ। नात-ए-पाक और परचम कुशाई के साथ जुलूस निर्धारित पारंपरिक मार्गों से होता हुआ खैरी बस स्टैंड पहुंचा। उलेमा और मौलाना नात-ए-पाक पढ़ते हुए चल रहे थे। पूरे मार्ग में जगह-जगह जुलूस का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
पूर्व विधायक हाजी बिट्टन अली ने जुलूस में शामिल अकीदतमंदों को तबर्रुक वितरित किया। जुलूस वापस कोठी वाली मस्जिद पहुंचा, जहां मुल्क में अमन-चैन और तरक्की की दुआ के साथ शांतिपूर्ण समापन हुआ। शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


