रायपुर-वैन मार्ग बदहाल, ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी
बिल्सी। रायपुर से वैन गांव को जाने वाला मुख्य मार्ग लंबे समय से बदहाल पड़ा है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है। पानी भरने के कारण इस मार्ग से निकलना दुश्वार हो जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण को लेकर कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। आरोप है कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी सड़क की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। मार्ग की हालत खराब होने से राहगीरों के साथ ही वाहन चालकों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। कई स्थानों पर गड्ढों के कारण हादसे का खतरा बना रहता है। गांव निवासी सुधीर कुमार, रोहित, बिट्टू, किशन पाल, सोहन पाल, दाऊ, अजीत, विष्णु, गोपाल, रविंद्र, गौतम देवीराम, कुलदीप, जसपाल, यशपाल यादव, राजेश यादव और मुन्ने आदि ने डीएम से शीघ्र सड़क का निर्माण कराए जाने की मांग की है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


