11:11 pm Wednesday , 26 August 2026
BREAKING NEWS

रक्षाबंधन पर बहनों के लिए मिलेगी निशुल्क बस सेवा

रक्षाबंधन पर बहनों के लिए मिलेगी निशुल्क बस सेवा
बिल्सी-बदायूं और कछला-बिसौली के बीच चलेगी बसें
बिल्सी। रक्षाबंधन पर्व पर भाईयों के घर जाने वाली महिलाओं की सुविधा के लिए नगर के श्री श्याम सेवा मंडल ने विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी निशुल्क बस सेवा संचालित करने का निर्णय लिया है। सेवा मंडल की ओर से एक दिवसीय 28 अगस्त को सुबह आठ बजे रात्रि आठ बजे तक बिल्सी से बदायूं और कछला से बिसौली के लिए वोल्वो बस सेवा शुरू की जाएगी। यह बस पूरे दिन संचालित होगी। सेवा मंडल के सदस्य सौरभ वार्ष्णेय ने बताया कि रक्षाबंधन पर महिलाओं को आवागमन में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए निशुल्क बस सेवा की व्यवस्था की गई है। पिछले वर्ष भी सेवा मंडल की ओर से यह सेवा संचालित की गई थी, जिसे क्षेत्र की महिलाओं और लोगों का अच्छा समर्थन मिला था। इसी को देखते हुए इस बार भी निशुल्क बस सेवा जारी रखने का निर्णय लिया गया है। इससे रक्षाबंधन पर यात्रा करने वाली महिलाओं को और राहत मिल सकेगी। सेवा मंडल के सदस्यों ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व है और इस अवसर पर बहनों की सेवा करना उनके लिए सौभाग्य की बात है।

विज्ञापन एक्सप्रेस