6:02 pm Wednesday , 26 August 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, POCSO एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार

बदायूं

बिल्सी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, POCSO एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार

केशव गुप्ता

बिल्सी। थाना बिल्सी पुलिस ने वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को POCSO एक्ट समेत गंभीर धाराओं में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को मुखबिर की सूचना पर ग्राम सिमर्रा भोजपुर चौराहे से करीब 50 कदम पहले शराब ठेके के पास से दबोचा।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी दुर्गेश उर्फ नन्होडी पुत्र धर्मपाल निवासी ग्राम नागर झूना, थाना बिल्सी, बदायूं है। उसके खिलाफ मु0अ0सं0 362/26 में बीएनएस की धारा 65(1), 74, 115(2), 352, 351(3) तथा 3/4(2) POCSO एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट एवं बयान के आधार पर मुकदमे में धारा 65(1) बीएनएस और 3/4(2) POCSO एक्ट की बढ़ोतरी की गई थी।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को आवश्यक कार्रवाई पूरी कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस