6:00 pm Wednesday , 26 August 2026
BREAKING NEWS

उसावां पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शांति भंग के आरोप में दो गिरफ्तार

बदायूं

उसावां पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शांति भंग के आरोप में दो गिरफ्तार

केशव गुप्ता

उसावां। थाना उसावां पुलिस ने शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस ने ग्राम अहमदनगर रुखाड़ा वनमपुरा निवासी सोनू पुत्र चुन्नूलाल, उम्र करीब 21 वर्ष तथा ग्राम नरसिया भूरी निवासी शैलेन्द्र पुत्र सर्वेश सिंह, उम्र करीब 22 वर्ष को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देश, पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व एवं क्षेत्राधिकारी दातागंज के पर्यवेक्षण में की गई। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओ राजेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार चौधरी, कांस्टेबल 359 अंकित और कांस्टेबल विनोद शामिल रहे।
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे तत्वों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस