6:00 pm Wednesday , 26 August 2026
BREAKING NEWS

बदायूं – लिंगेश्वर नाथ महादेव का रुद्राभिषेक कर हुआ घट विसर्जन

विधि विधान से हुआ पूजन एवं हवन,

हर हर महादेव जय, शिव शंभू, जय शिव शंकर के जयकारों से हुआ मंदिर परिसर का वातावरण भक्ति मय

बदायूं मढई चौक स्थित चाहमीर मोहल्ले में स्थित लिंगेश्वर नाथ महादेव,दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर पर आज भगवान लिंगेश्वर नाथ महादेव का घट विसर्जन कार्यक्रम विधि विधान से हवन पूजन एवं रुद्राभिषेक के साथ संपन्न हुआ. भक्तों ने हर हर महादेव, जय शिव शंकर जय शिव शंभू के जयकारों से मंदिर परिसर गुंजायमान कर वातावरण भक्ति मय कर दिया.
मंदिर के महंत पंडित धनीराम शर्मा ने घट विसर्जन से पूर्व भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक कराकर विधि विधान से हवन एवं पूजन कराया.
पंडित धनीराम शर्मा ने बताया चैत्र कृष्ण पक्ष त्रयोदशी को भगवान शिव जी के शिवलिंग के ऊपर घट स्थापित किया जाता है. श्रावण मास के शुक्ल पक्ष त्रयोदशी को घट विसर्जन किया जाता है. इस हेतु भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक कर एवं हवन पूजन करके भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न किया जाता है. भगवान भोलेनाथ रुद्राभिषेक से प्रसन्न होकर सदैव अपने भक्तों को अपनी कृपा प्रदान करते हैं,भक्तों को धन-धान्य से परिपूर्ण कर अनिष्ट कारी ग्रहों को शांत करते हैं.भक्तों के जीवन में सुख समृद्धि का वरदान प्रदान करते हैं.
रुद्राभिषेक कराने वाले मुख्य यजमान संजय रस्तोगी रजनी रस्तोगी,रवि रस्तोगी, प्रिया रस्तोगी, तनिष्का,गौरी एवंआद्या, लव रस्तोगी रहे.
हवन पूजन एवं रुद्राभिषेक के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया.
इस मौके पर राजकुमार सिंह सेंगर,प्रियांशु मिश्रा,राजकुमार मौर्य,राधेश्याम,बबलू, रितेश, अमित, अमन रस्तोगी दिनेश कुमार शर्मा अनिल वर्मा मनन शिवांश राकेश छोटू सक्सेना आदि भक्त लोग उपस्थित रहे.

विज्ञापन एक्सप्रेस