मोबाइल चार्जिंग से लेकर पेयजल तक की समस्या, ग्रामीण परेशान
सिलहरी से पीएस पटेल की रिपोर्ट।
सलारपुर क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र में अचानक फाल्ट होने के कारण करीब दो दर्जन से अधिक गांवों की विद्युत आपूर्ति पिछले करीब 10 घंटे से ठप है। लंबे समय से बिजली न आने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मोबाइल चार्जिंग से लेकर पेयजल व्यवस्था तक प्रभावित हो गई है।
बताया जा रहा है कि विद्युत उपकेंद्र पर स्थापित उपकरणों में अचानक तकनीकी खराबी आने से आपूर्ति बाधित हुई। इसके चलते सलारपुर क्षेत्र से संबद्ध बाबट, हरीनगला, मोगर, चकोलर, ललेई, लाही, भगवतीपुर, पड़ौलिया, दहेमी, मोजमपुर, सलारपुर, भजपुरा समेत दो दर्जन से अधिक गांवों में अंधेरा छा गया।
करीब 10 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों में आक्रोश और बेचैनी का माहौल है। बिजली न होने के कारण घरों में लगे विद्युत उपकरण बंद पड़े हैं और सबसे अधिक परेशानी पेयजल व्यवस्था को लेकर सामने आ रही है। वहीं मोबाइल चार्ज नहीं होने से लोगों को संचार संबंधी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से जल्द से जल्द फाल्ट को दुरुस्त कर विद्युत आपूर्ति सुचारू कराने की मांग की है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


