ककराला। 116 शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र के कस्बा ककराला में जुलूसे मोहम्मदी का आयोजन किया गया। पूर्व मंत्री आबिद रज़ा के निर्देश पर उनके पीआरओ सरताज खान ककराला पहुंचे और जुलूसे मोहम्मदी में शिरकत की।
इस दौरान उन्होंने जुलूस में शामिल लोगों से मुलाकात की और सभी को जुलूसे मोहम्मदी की मुबारकबाद दी। जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। पूरे क्षेत्र में अकीदत और उत्साह का माहौल रहा।
सरताज खान ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से आपसी भाईचारा, सौहार्द और एकता का संदेश मिलता है। उन्होंने सभी से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


