


सहसवान,( बदायूं) नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार को 12 वफात का पर्व बड़ी ही अकीदत, एहतराम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर नगर में एक भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया, जो सकुशल सम्पन्न हो गया।
सुबह से ही जुलूस नगर के मुख्य चौराहे से शुरू हुआ, जो मुख्य बाजार, जामा मस्जिद होते हुए अपने निर्धारित मार्गों से गुजरा। जुलूस में नगर के अलावा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी हजारों की संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे।
जुलूस के दौरान “अल्लाह-हू-अकबर” और “सरकार की आमद मरहबा” के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा। डीजे पर नात-ए-पाक और इस्लामिक तराने बज रहे थे, जिन पर युवा जोशो-खरोश के साथ झूम रहे थे। जगह-जगह जुलूस का फूल मालाओं से स्वागत किया गया।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह व कोतवाली प्रभारी नरेश पाल सिंह भारी पुलिस फोर्स, पीएसी के साथ जुलूस के साथ पैदल चलते हुए सुरक्षा व्यवस्था संभाले रहे। उनके नेतृत्व में पुलिस जगह-जगह तैनात रही, जिससे जुलूस पूरी तरह शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो गया।
/रविशंकर
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


