2:12 pm Wednesday , 26 August 2026
BREAKING NEWS

फैजगंज बेहटा- ग्राम सिकरी में स्थिति शांतिपूर्ण

ग्राम सिकरी में मूर्ति स्थापना के प्रयास को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट, एडीएम एफआर व एएसपी ग्रामीण ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

बदायूं। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के ग्राम सिकरी में ग्राम समाज की भूमि पर बिना सक्षम अनुमति के डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने के प्रयास की सूचना पर पुलिस-प्रशासन ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देशन में एडीएम एफआर तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने मौके पर पहुंचकर वर्तमान स्थिति का जायजा लिया और संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम सदर (न्यायिक) सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

प्रशासन द्वारा राजस्व विभाग से समन्वय कर प्रकरण में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार भ्रमण और निगरानी की जा रही है। प्रशासन के अनुसार क्षेत्र में सभी दुकानें और बाजार खुले हैं तथा आवागमन, यातायात और दैनिक गतिविधियां सामान्य रूप से चल रही हैं।

वर्तमान में स्थिति शांतिपूर्ण एवं नियंत्रण में है। प्रशासन ने लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस