1:07 pm Wednesday , 26 August 2026
BREAKING NEWS

सिलहरी – कुंवरगांव के नंदगांव में छत से गिरकर युवक की मौत

छत से गिरकर युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

सिलहरी से पीएस पटेल की रिपोर्ट।
कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव नंदगांव में बीती रात एक युवक की छत से गिरने से मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बताया जा रहा है कि युवक बीती रात छत पर गया था, इसी दौरान अचानक वह छत से नीचे गिर गया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे, तभी उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।

विज्ञापन एक्सप्रेस