बिल्सी। शाहबाद-कछला हाइवे पर स्थित नगर के देववाणी चौराहे पर मंगलवार को भारतीय स्टेट बैंक शाखा की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आदिदेव भगवान महाकाल की स्तुति, वंदना और आरती के साथ हुआ। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। भंडारे में नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं, राहगीरों और भक्तों ने कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। शाखा प्रबंधक अनुपम त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक केवल बैंकिंग सेवाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक सरोकारों में भी अपनी भागीदारी निभाता है। स्थानीय व्यापारियों और सहयोगियों के साथ मिलकर इस आयोजन का उद्देश्य सामाजिक दायित्व और आपसी संबंधों को मजबूत करना है। इस मौके पर प्रफुल्ल वार्ष्णेय, निर्दोष वार्ष्णेय, सुवीन माहेश्वरी, मनोज जैन, लवकुमार वार्ष्णेय, रजनीश शर्मा, लोकेश बाबू और मोहित कुमार ने सक्रिय सहयोग किया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


