9:55 pm Tuesday , 25 August 2026
BREAKING NEWS

कांवड़ियों की सेवा के बाद शोकाकुल परिवार से मिले विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’

बदायूं

कांवड़ियों की सेवा के बाद शोकाकुल परिवार से मिले विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’

केशव गुप्ता

मंसा नगला में विशाल भंडारे में कांवड़ियों को कराया प्रसाद ग्रहण, दिवंगत महेंद्र जाटव के परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस
दातागंज। दातागंज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मंसा नगला में वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव दुबे ‘नन्हे लला पंडित’ की ओर से आयोजित विशाल भंडारे में दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ शामिल हुए। उन्होंने शिवभक्तों एवं कांवड़ियों की सेवा करते हुए प्रसाद वितरित किया और उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की।
विधायक ने कहा कि श्रद्धालुओं की सेवा और उनके प्रति अपनत्व का भाव सनातन संस्कृति की सुंदर पहचान है। भंडारे में कांवड़ियों के लिए भोजन एवं प्रसाद की व्यवस्था की गई, जहां श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
आकस्मिक निधन की सूचना पर शोकाकुल परिवार से मिले विधायक
भंडारे में शामिल होने के बाद विधायक को विकासखंड म्याऊं के ग्राम पंचायत मंसा नगला के बझेड़ा निवासी स्वर्गीय महेंद्र जाटव के आकस्मिक निधन की दुःखद सूचना मिली। सूचना मिलते ही वह उनके आवास पर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।
विधायक ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि दुःख की इस कठिन घड़ी में वह परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
इस दौरान क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय ग्रामीण एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस