8:19 pm Tuesday , 25 August 2026
BREAKING NEWS

रक्षाबंधन पर्व को लेकर खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 13 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

बदायूँ। आगामी रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जनपद में विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों और वाहनों की जांच कर कुल 13 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए संग्रहित किए गए।

आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं जिलाधिकारी बदायूँ के आदेश के क्रम में सहायक आयुक्त (खाद्य)-II सी.एल. यादव तथा मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आर.पी. सिंह के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान शखानू, म्याऊं, मनसा नगला, उसावां, बेहटा गुसाई, बिल्सी, कोठा सहसवान और शहबाजपुर सहित विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई की गई। टीम ने मिश्रित दूध, लौंज, पनीर, घेवर, छेना मिठाई, क्रीम, घी और पेड़ा समेत विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।

इन सभी 13 नमूनों को जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबारियों को खाद्य पदार्थों को ढककर रखने, प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई बनाए रखने, शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थों की बिक्री करने तथा बिना लाइसेंस खाद्य कारोबार संचालित न करने के निर्देश दिए गए। साथ ही आमजन को मिलावटी खाद्य पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।

अभियान में सहायक आयुक्त (खाद्य)-II सी.एल. यादव, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आर.पी. सिंह के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी करन सिंह, राजेन्द्र नाथ मिश्रा, खुशीराम, सीमा यादव एवं प्रिया त्रिपाठी मौजूद रहे।

banar
Edit

विज्ञापन एक्सप्रेस