बदायूँ। समाजवादी पार्टी के बदायूँ लोकसभा क्षेत्र से सांसद आदित्य यादव 26 अगस्त 2026, बुधवार को जनपद बदायूँ में आयोजित विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सांसद आदित्य यादव सुबह 9 बजे बदायूँ में ईद-ए-मिलादुन्नबी के मुबारक अवसर पर आयोजित जुलूस-ए-मुहम्मदी में शिरकत करेंगे। इस दौरान वे जुलूस में शामिल अकीदतमंदों को ईद-ए-मिलादुन्नबी की मुबारकबाद देंगे।
इसके बाद दोपहर 12 बजे ग्राम बॉस बरौलिया, बिल्सी में ब्रह्मलीन परम पूज्य श्री उमाशंकर शास्त्री जी गुरु जी की तृतीय जयंती समारोह के अवसर पर आयोजित भंडारा कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।
सांसद के कार्यक्रम को लेकर स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


