5:51 pm Tuesday , 25 August 2026
BREAKING NEWS

बदायूं। नेशनल पावरलिफ्टिंग टीम में लगातार दूसरी बार चयनित हुए प्रदीप कुमार

नेशनल पावरलिफ्टिंग टीम में लगातार दूसरी बार चयनित हुए प्रदीप कुमार

बदायूं। राज्य स्तरीय सिविल सर्विसेज चयन/ट्रायल प्रतियोगिता का आयोजन 24 और 25 अगस्त को प्रदेश के विभिन्न जिलों के स्टेडियम में किया गया। पावरलिफ्टिंग के ट्रायल गाजियाबाद स्थित महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हुए।

ट्रायल में राजकीय पॉलीटेक्निक, बदायूं के प्रवक्ता प्रदीप कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने लगातार दूसरी बार ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज नेशनल पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता 2026-27 के लिए उत्तर प्रदेश की टीम में स्थान पक्का कर लिया।

प्रदीप कुमार ने 93 किलोग्राम भार वर्ग में कुल 680 किलोग्राम वजन उठाया। उन्होंने 260 किलोग्राम स्क्वाट, 170 किलोग्राम बेंच प्रेस और 250 किलोग्राम डेडलिफ्ट लगाकर अपने प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ दिया।

इस बार लक्ष्य सिर्फ गोल्ड

पिछले वर्ष भी प्रदीप कुमार ने 105 किलोग्राम भार वर्ग में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर नेशनल प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया था। वहां उन्होंने सिल्वर मेडल अपने नाम किया था।

लगातार दूसरी बार नेशनल टीम में चयन होने पर प्रदीप कुमार ने कहा कि इस बार उनका लक्ष्य नेशनल स्तर पर गोल्ड मेडल जीतना है। उन्होंने कहा कि वह बेहतर प्रदर्शन के साथ अपने विभाग, प्रदेश और बदायूं जिले का नाम रोशन करने के लिए पूरी मेहनत करेंगे

विज्ञापन एक्सप्रेस