सिलहरी से पीएस पटेल की रिपोर्ट
बदायूं। थाना बिनावर क्षेत्र में बरेली-मथुरा हाईवे पर घटपुरी स्टेशन मोड़ के निकट मंगलवार को डबल टेकर बस और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद बाइक सवार बस के पहिए के नीचे दब गया। हादसा होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और युवक को बाहर निकालने का प्रयास किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से राहत कार्य कराया।
हादसे के बाद बस को सड़क से हटाने के लिए क्रेन मशीन की मदद ली गई। पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। युवक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



