1:24 pm Tuesday , 25 August 2026
BREAKING NEWS

बदायूँ : पिकअप खड़ी कर पेशाब करने गया चालक, तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, गंभीर

बदायूँ : पिकअप खड़ी कर पेशाब करने गया चालक, तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, गंभीर घायल।

बदांयू 25 अगस्त।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाई जा रही बाइक ने पिकअप चालक को टक्कर मार दी। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को ग्रामीणों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बाइक को कब्जे में लिया है।

कुंवरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम इमलिया निवासी रोहित पुत्र धर्मजीत सिंह ने थाने में दी तहरीर में बताया कि 23 अगस्त को उसका भाई मोनू भारती पुत्र धर्मजीत सिंह अपनी पिकअप से उसावां की तरफ जा रहा था। दोपहर करीब 11.30 बजे जब वह ग्राम कुलचौरा स्थित जय गुरुदेव आश्रम, अलापुर के पास पहुंचा तो पिकअप को सड़क किनारे खड़ा कर पेशाब करने लगा।

इसी दौरान बदायूँ शहर की ओर से आ रही काले रंग की स्प्लेंडर बाइक, जिसका नंबर प्लेट नहीं था, के अज्ञात चालक ने तेज व लापरवाही से चलाते हुए उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मोनू गंभीर रूप से घायल हो गया।

मौके पर मौजूद गांव के ही जाविद पुत्र अच्छन और जुगेन्द्र पुत्र महेन्द्र पाल ने घायल को उठाकर जिला अस्पताल बदायूँ भिजवाया। हादसे के बाद आरोपी चालक अपनी बाइक मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।

पीड़ित भाई की तहरीर पर सिविल लाइन पुलिस ने 24 अगस्त को मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक सचिन कुमार को सौंपी गई है। पुलिस फरार बाइक चालक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस