12:37 pm Tuesday , 25 August 2026
BREAKING NEWS

बदायूँ – युवती से छेड़छाड़, विरोध पर ईंट से किया हमला, मुकदमा दर्ज

बदायूँ में युवती से छेड़छाड़, विरोध पर ईंट से किया हमला, मुकदमा दर्ज।

बदायूँ 25 अगस्त।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

मामला 16 जुलाई का है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह शाम करीब 6 बजे छ: सड़का चौराहे से अपनी सहेली के साथ उसके घर मोहल्ला खड़सारी बिसाती मस्जिद वाली गली जा रही थी।

आरोप है कि रास्ते में मोहल्ला खड़सारी निवासी जीसान पुत्र अफसर ने उनका रास्ता रोक लिया और बुरी नीयत से हाथ पकड़कर खींचतान करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए छेड़छाड़ की और रास्ते में पड़ा ईंट का टुकड़ा सिर पर मार दिया, जिससे युवती को गंभीर चोट आई।

शोर सुनकर सहेली की मां मौके पर पहुंची तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़िता ने बताया कि घटना के बाद उसने कोतवाली पर सूचना देकर जिला अस्पताल में डॉक्टरी परीक्षण कराया था। वह आरोपी की दबंगई से डरी हुई थी।

पीड़िता की लिखित शिकायत पर पुलिस ने आरोपी जीसान के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस