12:32 pm Tuesday , 25 August 2026
BREAKING NEWS

क्रांतिधरा मेरठ में डॉ. त्रिवेन्द्र कुमार सिंह को मिला स्वामी विवेकानंद राष्ट्र गौरव सम्मान

शिक्षा और महिला जागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए किया गया सम्मानित।

उझानी-बदांयू 25 अगस्त।

क्रांतिधरा मेरठ में आयोजित एक गरिमामय समारोह में उझानी नगर के एक कालेज में राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष एवं चीफ प्रॉक्टर डॉ. त्रिवेन्द्र कुमार सिंह को स्वामी विवेकानंद राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 से अलंकृत किया गया।

प्रकृति फाउंडेशन, मेरठ द्वारा आयोजित इस सम्मान समारोह में फाउंडेशन के निदेशक मुकेश नादान, निर्देशिका निरुपमा वर्मा और पूर्व कमिश्नर आर.के. भटनागर ने डॉ. सिंह को सम्मान प्रदान किया।

आयोजन समिति के अनुसार, डॉ. त्रिवेन्द्र कुमार सिंह को यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में उनके विशेष योगदान के लिए दिया गया है। उन्होंने देशभर में आयोजित अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठियों में प्रखर वक्ता के रूप में अपने विचार रखे हैं। साथ ही अपने शोध पत्रों के माध्यम से भारतीय महिलाओं को शिक्षा, मतदाता जागरूकता, सामाजिक अधिकारों, स्वास्थ्य, रोजगार और सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक करने का सराहनीय कार्य किया है।

समारोह में देश के प्रख्यात शिक्षाविदों, चिकित्सकों, योगाचार्यों, पर्यावरणविदों और सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को भी सम्मानित किया गया।

इस उपलब्धि पर प्रकृति फाउंडेशन के निदेशक मुकेश नादान एवं निर्देशिका निरुपमा वर्मा ने डॉ. सिंह को बधाई और शुभकामनाएं दीं। वहीं उनके परिचितों और शुभचिंतकों ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस