11:41 am Tuesday , 25 August 2026
BREAKING NEWS

सहसवान। सड़क हादसे में घायल कांवड़िए पवन की इलाज के दौरान मौत

सड़क हादसे में घायल कांवड़िए पवन की इलाज के दौरान मौत, परिजनों में मचा कोहराम
सहसवान। बदायूं के सहसवान इलाके में 17 अगस्त को हुए सड़क हादसे में घायल कांवड़िए पवन की इलाज के दौरान मौत हो गई। पवन को गंभीर हालत में उपचार के लिए दिल्ली ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार, पवन अपने साथी छत्रपाल और आकाश के साथ पटना देवकली मंदिर में जलाभिषेक कर मनोकामना धाम के दर्शन के लिए गया था। लौटते समय भूदखितौरा के पास एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों कांवड़िए घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पवन की हालत गंभीर होने पर उसे बरेली रेफर किया गया। बरेली में स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर परिजन उसे दिल्ली ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही पवन की मौत हो गई।
सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हादसे की जांच कर रही है और टक्कर मारने वाली कार व उसके चालक की तलाश में जुटी है। पवन की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन एक्सप्रेस