10:29 am Tuesday , 25 August 2026
BREAKING NEWS

सहसवान – एसडीएम गौरव आर्य और वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रांत यादव ने बाढ़ राहत सामग्री किट सौंपी

बाढ़ पीड़ितों को मिली राहत, चार गांवों में बंटी राहत सामग्री वितरित एसडीएम गौरव आर्य और भाजपा नेता विक्रांत यादव रहें मौजूद

सहसवान (बदायूं)। तहसील सहसबान के गंगा खादर क्षेत्र में बाढ़ की चपेट में आए गांवों में सोमवार को प्रशासन और भाजपा संगठन ने संयुक्त रूप से राहत अभियान चलाया। बाढ़ से घिरे खागी नगला, वीरशय नगला, भमरोलिया और गिरधारी नगला गांवों में पहुंचकर अधिकारियों ने राहत सामग्री का वितरण किया।

आज एसडीएम गौरव आर्य और वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रांत यादव ने गांव-गांव जाकर बाढ़ पीड़ित परिवारों को बाढ़ राहत सामग्री किट सौंपी। इस दौरान ग्रामीणों ने अधिकारियों को जलभराव से हो रही परेशानियों से अवगत कराया। अधिकारियों ने मौके पर ही समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।

इस मौके पर एसडीएम गौरव आर्य, वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रांत यादव, तहसीलदार, लेखपाल कौशल यादव सहित तहसी…

विज्ञापन एक्सप्रेस