9:57 pm Monday , 24 August 2026
BREAKING NEWS

राष्ट्रगान हर देशवासी के लिए सर्वोपरि, पद हे बड़ा है राष्ट्रगान ओमकार सिंह

बदायूं, 24 ,अगस्त 2026 आज प्रांतीय आवाह्न पर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जितेन्द्र कश्यप के संयुक्त नेतृत्व में दिनांक 22 अगस्त 2026 को कानपुर पुलिस लाइन में विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना द्वारा सम्मान समारोह में राष्ट्रगान बजते हुए बीच में सम्मान सलामी लेकर चले जाने के संबंध में एक प्रार्थना पत्र थाना सिविल लाइन बदायूं इंस्पेक्टर क्राइम सुपेंद्र मलिक को दिया जिसमें प्रिवेंशन ऑफ इंसल्ट आफ नेशनल ऑनर एक्ट 1971 की धारा 3 के तहत विधानसभा अध्यक्ष माननीय सतीश महाना के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।
प्रार्थना पत्र देने वालों में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वीरेश तोमर, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव डॉक्टर राम रतन पटेल जिला महासचिव मोरपाल प्रजापति, जिला महासचिव इगलास हुसैन, पंचायत राज प्रकोष्ठ जिला अध्यक्षओमप्रकाश प्रजापति आदि कांग्रेसी उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस